Highlight : छह महीने बाद भी नहीं बन पाया मसूरी के मालरोड पर गिरा पुस्ता, क्षेत्रवासियों में आक्रोश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

छह महीने बाद भी नहीं बन पाया मसूरी के मालरोड पर गिरा पुस्ता, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

Yogita Bisht
2 Min Read
मसूरी

मसूरी माल रोड सुधारीकरण के दौरान लाइब्रेरी चौक पर एक पुस्ता ढह गया था। छह महीने बीत जाने के बाद भी दोबारा से ये नहीं बन पाया है। जिस कारण से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

छह महीने बाद भी नहीं बन पाया मालरोड पर गिरा पुस्ता

मसूरी माल रोड सुधारीकरण के दौरान लाइब्रेरी चौक पर एक पुस्ता ढह गया था। पुस्ता गिरने के कारण एक डंपर उसकी चपेट में आ गया था। जिसमें सवार चालक की मौत हो गई थी और परिचालक को गंभीर चोटे आई थी। लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी आज तक पुस्ते की मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया है।

पुस्ता ना बनने के कारण क्षेत्रवासियों में आक्रोश

पुस्ते की मरम्मत का कार्य ना होने के कारण आसपास के भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय व्यापारी नीरज कुमार के मुताबिक कि छह महीने पहले पुस्ता ढह गया था लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा छह महीने बाद भी मरम्मत का काम नहीं किया गया है।

पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को हो रही दिक्कतें

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुस्ते की मरम्मत का कार्य ना होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि माल रोड सुधारीकरण के दौरान पुस्ता ढहने के छः महीने बाद भी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है।

अमित गुप्ता का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और मसूरी विधायक को भी ज्ञापन दिया लेकिन उसके बावजूद भी इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिससे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।