Entertainment : The Archies: स्टार किड्स का फर्स्ट लुक हुआ जारी, सुहाना खान, खुशी कपूर का ग्लैमरस लुक हुआ आउट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

The Archies: स्टार किड्स का फर्स्ट लुक हुआ जारी, सुहाना खान, खुशी कपूर का ग्लैमरस लुक हुआ आउट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
the archies

बॉलीवुड के जाने मानेस्टार किड्स फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। इस फिल्म में अमिताब बच्चन (Amitabh Bachchan) का नाती अगस्तय नंदा, शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान और बोनी कपूर की बेटी व जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर आदि ‘द आर्चीज’ का हिस्सा है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म में अब हिनय कर रहे एक्टर्स का लुक रिवील किया है।

वेरोनिका के रोल में नज़र आएंगी सुहाना

हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म मशहूर कॉमिक्स ‘आर्चीज’ से इंस्पायर्ड है। फिल्म में सुहाना खान वेरोनिका लॉज का रोले प्ले कर रही है। ऐसे में उनका लुक रिवील कर दिया है।

agastya nanda

खुशी कपूर बनेंगी बेटी कूपर

इस फिल्म में ख़ुशी कपूर बेटी कूपर की भूमिका निभाएंगी। उनके लुक के साथ कैप्शन लिखा था वो गर्ल नेकस्ट डोर आपके लिए होगी पर आप उसे हलके में नहीं ले सकते।

agastya nanda

आर्ची एंड्रयूज बने अगस्त्य नंदा

महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी इस फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो आर्ची एंड्रयूज का मुख्य रोल निभाते हुए नज़र आएंगे।दर्शक फिल्म में उनके लुक को काफी पसंद कर रहे है।

agastya nanda

ये स्टार किड्स भी आएंगे नज़र

फिल्म में जगहैड जोन्स का रोल मिहिर आहूजा प्ले करते नज़र आएंगे।

agastya nanda

‘द आर्चीज’ में अदिती ‘डॉट’ सहगल, एथल मुग्स की भूमिका निभाएंगी।

agastya nanda

तो वहीं एक्टर और सिंगर वेदांग रैना, रिगी मैंटल का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।

agastya nanda

इसके अलावा डिल्टन डोले का रोल युवराज मेंदा करते दिखाई देंगे।

agastya nanda
Share This Article