Uttarakhand : तीन साल से कर रहा था आरोपी नाबालिग के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर काट देता था हाथ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

तीन साल से कर रहा था आरोपी नाबालिग के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर काट देता था हाथ

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
rape
rape

वसंत विहार क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पिछले तीन साल से नाबालिग के साथ कभी ब्लैकमेल तो कभी मारपीट कर दुष्कर्म करता था। पीड़िता की तहरीर के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल से कर रहा था नाबालिग के साथ दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसके पिता पिछले 15 साल स लापता हैं और मां गांव में रहती है। पीड़िता अपनी पढ़ाई के लिए अपने चाचा के घर पर रहती थी। तीन साल पहले जब वो ट्यूशन के लिए पड़ोस में जाती थी तो आरोपित कबीर खान निवासी परवल पटेलनगर ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जिसके बाद आरोपित ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

डरा धमका कर करता रहा दुष्कर्म

नाबालिग के विरोध करने पर आरोपित युवक ने उसके साथ मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि आरोपित युवक कबीर खान अपने हाथ से खून निकाल कर आत्महत्या का प्रयास कर उसे डराता था और उसकी पिटाई कर उसके साथ दुष्कर्म करता था।

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि पीड़िता कि तहरीर के बाद आरोपित कबीर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक को कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।