Big News : नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में कम नहीं हो रहा तनाव, आज भी बंद रहेंगे यमुना घाटी के बाजार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में कम नहीं हो रहा तनाव, आज भी बंद रहेंगे यमुना घाटी के बाजार

Yogita Bisht
2 Min Read
bazar band

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने की घटना के बाद पुरोला में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के बाद से पूरे जिले में माहौल गर्माया हुआ है। स्थानीय व्यापारियों व कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है जिसके चलते आज भी यमुना घाटी के बाजार बंद रहेंगे।

पुरोला में कम नहीं हो रहा तनाव

पुरोला में एक हफ्ते पहले नाबालिग लड़की को दो युवकों द्वारा भगाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद से ही जिले में माहौल गर्माया हुआ है। लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना के आरोपी दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसके बाद भी स्थानीय व्यापारियों, स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है।

आज भी बंद रहेंगे यमुना घाटी के सभी बाजार

घटना के बाद से माहौल लगातार गर्म है। लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते आज भी यमुना घाटी के सभी बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है।

आज शनिवार को यमुना घाटी छोटे बड़े बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के बाद पुरोला, नौगांव, बडकोट के बाजार नहीं खुले हैं। इसके साथ ही बडकोट और नौगांव में जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम है।

बाहर से आने वाले लोगों पर फूट रहा स्थानीय लोगों का गुस्सा

पुरोला में नाबालिग लड़की को भगाने की घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और स्थानीय व्यापारियों में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। लोग बाहरी लोगों से बाजार खाली कराने की लागतार मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।