Highlight : नहाते समय गंग नहर में बहा किशोर, अब तक नहीं लग पाया कोई सुराग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नहाते समय गंग नहर में बहा किशोर, अब तक नहीं लग पाया कोई सुराग

Yogita Bisht
1 Min Read
किशोर लापता

हरिद्वार के रूड़की में नहाते वक्त एक किशोर गंग नहर में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश की। जलवीर मोनू को भी उसकी खोजबीन के लिए बुलाया गया। लेकिन किशोर का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

नहाते समय गंग नहर में बहा किशोर

रुड़की के गंग नहर कोतवाली क्षेत्र में बेटी गंज के पास एक किशोर गंग नहर में नहाते समय डूब गया। देखते ही देखते किशोर आंखों से ओझल हो गया। किशोर को डूबता देख आस-पास के लोगों ने गंग नहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोनू जलवीर मौके पर पहुंचा। इसके साथ पुलिस भी वहां पहुंच गई। लेकिन तब तक किशोर नहर में डूब चुका था।

अब तक नहीं लग पाया कोई सुराग

जलवीर मोनू और पुलिस द्वारा काफी देर तक किशोर की तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। किशोर की पहचान भी नहीं हो पाई है। मोनू जलवीर ने बताया कि मौके से एक टोपी एक सफेद बनियान और चप्पल मिली है। लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।