Highlight : नेपाल में मिली लापता किशोरी, 10 दिन से पुलिस कर रही थी तलाश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नेपाल में मिली लापता किशोरी, 10 दिन से पुलिस कर रही थी तलाश

Yogita Bisht
2 Min Read
लापता

10 दिन पहले से पिथौरागढ़ जिले में एक किशोरी स्कूल के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। 10 दिन बाद लापता किशोरी को ढूंढ लिया गया है। किशोरी नेपाल में मिली है।

नेपाल में मिली पिथौरागढ़ से लापता किशोरी

पिथौरागड़ से लापता हुई किशोरी 10 दिन बाद नेपाल से मिली है। बनबसा रीड्स संस्था और नेपाल की माइते संस्था कर्मियों को किशोरी नेपाल में मिली है। संस्था के बनबसा उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में किशोरी को सीडब्लूसी सदस्यों के निर्देश पर संरक्षित किया गया है।

पांच दिसबंर को स्कूली गई थी लेकिन वापस नहीं आई

मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी 10 दिन पहले स्कूल गई थी लेकिन घर वापस नहीं आई। झूलाघाट थाने में किशोरी की दादी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पोती पांच दिसंबर को स्कूल गई थी। लेकिन उसके बाद से वो घर वापस नहीं लौटी है। दादी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हरसंभव स्थान पर किशोरी को ढूंढी लेकिन वो नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद लेने की सोची।

माता-पिता भी नहीं थे घर पर

मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी की माता का स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। जिस कारण माता और पिता कोई भी घर पर नहीं था। किशोरी अपनी दादी के साथ ही रहती है। काफी खोजनेके बाद भी जब किशोरी नहीं मिली तो रीड्स संस्था कर्मी सरोज चंद और प्रकाश चंद्र ने नेपाल की संस्था माइते से संपर्क किया। माइते के कर्मियों ने किशोरी को नेपाल के कंचनपुर से ढूंढ निकाला।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।