Asia Cup Final 2023: मियां का ऐतिहासिक स्पेल, 8वी बार चैंपियन बनी India

Asia cup final 2023: एशियाई चैंपियन बन भारत लौटी Team India, फाइनल में मियां का ऐतिहासिक स्पेल, अब ICC World Cup पर होगी नज़र

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
asia cup 2023 winner
india wins the asia cup cup 2023 defeating srilanka by 10 wickets

Asia cup 2023 winner Team India: कल यानी रविवार को श्रीलंका में बस एक ही नाम सुनाई दे रहा था और वो था मियां यानी की मोहम्मद सिराज का। Asia cup final 2023 का मुकाबला श्रीलंका और भारत के बीच था।

जिसमें भारतीय बॉलर सिराज ने श्रीलंका की बैटिंग लाइन अप को ही समाप्त कर दिया। जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 10 विकेट से एशिया कप अपने नाम कर दिया। 8वीं बार टीम इंडिया ने ये ख़िताब अपने नाम किया। ख़िताब जीतने के बाद अब टीम इंडिया वापस भारत आ गई है।

https://twitter.com/RVCJ_FB/status/1703408560565268652

भारत वापस आई टीम इंडिया

एशिया कप 2023 के फाइनल में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका को 10 विकेट से एक तरफा हराने के बाद सोमवार को सुबह कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन मुंबई के कलीना एयपोर्ट पर दिखाई दिए।

एशिया के चैंपियन बनाने के बाद अब भारतीय टीम की नज़र वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर होगी। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। ऐसे में टीम का पूरा ध्यान वर्ल्ड कप की तैयारियों में होगा। बता दें की भारत 12 साल बाद वर्ल्ड कप होस्ट करने जा रहा है।

virat kohli_

वनडे की सबसे बड़ी जीत

Asia cup २०२३ में टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक तरफ़ा हराकर वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत हासिल की। फाइनल में 43 से ज्यादा ओवर शेष होते हुए उन्होंने विपक्षी टीम को 10 विकेट से हराया।

इसके साथ ही श्रीलंका के पास वनडे क्रिकेट में सबसे लोवेस्ट स्कोर पर आल आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। श्रीलंका के पांच बैट्समैन तो खाता भी नहीं खोल पाए। पूरी टीम 50 रन पर आउट हो गई।

team india

सिराज का ऐतिहासिक स्पेल

मोहम्मद सिराज ने फाइनल मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। 7 ओवर में केवल 21 रन देकर उन्होंने छह विकेट चटकाए। एशिया कप के इतिहास में सिराज चेह विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर बन गए है। ऐसा के इतिहास में केवल एक गेंदबाज ने ही छह विकेट चटकाए थे।

अब इस लिस्ट में सिरताज का नाम भी जुड़ गया है। साल 2008 में अंजता मेंडिस ने एशिया कप में छह विकेट अपने नाम किए थे। कल के मैच की बात करें तो हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी गेंदबाजी कर विपक्षी टीम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था।

Share This Article