Big News : उत्तराखंड में छह महीने तक शिक्षक नहीं कर पाएंगे हड़ताल, बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए शासन ने जारी किए आदेश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में छह महीने तक शिक्षक नहीं कर पाएंगे हड़ताल, बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए शासन ने जारी किए आदेश

Yogita Bisht
2 Min Read
strike banned

प्रदेश में छह महीने तक शिक्षक कोई हड़ताल नहीं कर पाएंगे। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। शिक्षक और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। 

प्रदेश में छह महीने तक शिक्षक नहीं कर पाएंगे हड़ताल

उत्तराखंड में शिक्षक आने वाले छह महीने तक कोई हड़ताल नहीं कर पाएंगे। प्रदेश में 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसे देखते हुए शासन ने छह महीने तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाई है। इसके लिए शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शासन ने जारी किए आदेश

विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है। राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। इसके साथ ही शिक्षक और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सचल दलों का गठन भी किया गया है। इसके साथ ही कई परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर आज बैठक लेंगे शिक्षा मंत्री

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत आज बैठक लेंगे। शिक्षा मंत्री विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक शिक्षा महानिदेशालय में तीन बजे शुरू होगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।