Highlight : आदि कैलाश मार्ग पर भारी भूस्खलन, तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद, कई वाहन फंसे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आदि कैलाश मार्ग पर भारी भूस्खलन, तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद, कई वाहन फंसे

Yogita Bisht
1 Min Read
आदि कैलाश मार्ग पर भूस्खलन

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। बुधवार को आदि कैलाश मार्ग पर मालपा से कुछ दूर भारी भूस्खलन हो गया। जिस कारण तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। जिस कारण कई वाहन सड़क के दोनों ओर फंस गए हैं।

आदि कैलाश मार्ग पर भारी भूस्खलन

बुधवार दोपहर को आदि कैलाश मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि अचानक ही पहाड़ी दरक गई। जिस कारण 10 से अधिक वाहन फंस गए हैं। लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है।

बृहस्पतिवार शाम तक सड़क खुलने की उम्मीद

धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अचानक भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंसे हुए हैं। बीआरओ लगातार सड़क को खोलने का प्रयास कर रहा है। बीआरओ के 65 आरसीसी के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक सड़क खुल सकती है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।