सोशल मीडिया पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया काफी समय से अपने रिश्तें को लेकर सुर्ख़ियों में थी। अभिनेत्री के विजय वर्मा के साथ रिलेशन की खबर खूब फ़ैल रही थी। कई बार पैपराजी द्वारा दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों की एक साथ फोटोज और वीडियोस भी वायरल हुई है। ऐसे में तमन्ना भाटिया ने एक बयान दिया जिससे उनका रिश्ता फिर से चर्चाओं में आ गया।
अभिनेता के साथ कन्फर्म किया रिशता
अभिनेत्री तमन्ना ने बताया की उनका और अभिनेता विजय के रिलेशन की शुरुआत सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट से हुई थी। इस फिल्म में दोनों एक साथ पहली बार काम कर रहे है। बता दें इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा,आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष द्वारा किया गया है।
दोनों के बीच काफी नेचुरल है बांड
इंटरव्यू के दौरान तमन्ना ने कहा की वो अभिनेता के साथ व्यवस्थित तरीके से जुड़ी हुई है। उन्होंने अभिनेता को अपना हैप्पी प्लेस बताया। इंटरव्यू में अभिनेत्री ने आगे कहा की वो बहुत ही खास है। हम दोनों के बीच का बांड काफी नेचुरल है। उनकी वो चिंता करती ह। इसके साथ ही उन्होंने बोलै की वो अभिनेता के साथ काफी खुश है।
किसिंग वीडियो हुई थी वायरल
बता दें की तमन्ना और विजय को पहली बार 2023 में गोवा की न्यू ईयर पार्टी के दौरान एक साथ देखा गया था। दोनों का पार्टी से किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद उनके रेलशन की खबरें उड़ने लग गई।दोनों को काफी बार एक दूसरे के साथ देखा गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के ऊपर ऑफिसियल कन्फर्मेशन नहीं दी थी।