Highlight : बदलता मौसम कर रहा है लोगों को बीमार, इन टिप्स से रखें अपनों का ख्याल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बदलता मौसम कर रहा है लोगों को बीमार, इन टिप्स से रखें अपनों का ख्याल

Yogita Bisht
2 Min Read
बदलते मौसम में हो सकते हैं बीमार

बदलता मौसम लोगों के लिए परेशानी लेकर आता है। इस मौसम में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। मौसम में बदलाव के चलते ज्यादा लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अल्मोड़ा में बदलते मौसम में बीमार होकर सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 700 के पार पहुंच गई है। ऐसे में अपनों का ज्यादा ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है।

बदलता मौसम कर रहा है लोगों को बीमार

मौसम के बदलने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अल्मोड़ा में सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 700 के पार रही। जिसमें ज्यादातक मरीज बुखार, जुकाम, पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। इसके साथ ही कान में दर्द गले में संक्रमण की समस्या लेकर भी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

बदलते मौसम में बढ़ता है इन बीमारियों का जोखिम

बदलते मौसम में कुछ बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं लोगों को ज्यादा परेशान करती हैं। इसके साथ ही बदलते मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याएं भी लोगों को ज्यादा होती हैं। बदलते मौसम में बैक्टीरिया और वायरस भी तेजी से फैलते हैं और स्किन इंन्फेक्शन की समस्या भी होती है।

इन टिप्स से रखें अपनों का ख्याल

  • बदलते मौसम में बाहर का खाना खानें से बचें। घर पर बना शुद्ध भोजन ही खाएं।
  • गर्म या नार्मल पानी ही पिएं और एकदम ठंडा पानी पीने से बचें।
  • सर्दी जुकाम होने पर काढ़ा पिएं।
  • हल्का सा भी फ्लू या वायरल का संकेत मिलने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
  • गर्म कपड़े पहनें।
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।