Big News : नैनीताल टोल टैक्स पर विवाद होने पर निकली तलवारें, एक टोलकर्मी चोटिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

नैनीताल टोल टैक्स पर विवाद होने पर निकली तलवारें, एक टोलकर्मी चोटिल

Yogita Bisht
2 Min Read
टोल विवाद nainital

प्रदेश में टोल टैक्स पर विवाद के मामले लगातार सामने आए हैं। ऐसा एक ही एक मामला अब नैनीताल जिले से सामने आया है। जहां पर्यटकों और टोल टैक्स कर्मियों में विवाद हो गया। जिसमें पर्यटकों ने तलवारें निकाल ली। इस दौरान एक टोलकर्मी चोटिल हो गया।

नैनीताल टोल टैक्स पर विवाद होने पर निकली तलवारें

शनिवार रात नैनीताल लेक बिज्र चुंगी तल्लीताल में टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि तलवारें निकाल लीं। विवाद बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लगता देख पर्यटक बैरिकेड तोड़ते हुए कार लेकर फरार हो गए।

एक टोलकर्मी हुआ चोटिल

पर्यटकों के बैरिकेड तोड़कर भागने के दौरान एक टोलकर्मी चोटिल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने दो पर्यटकों को पकड़ लिया है। जबकि दो पर्यटक फरार हो गए। बता दें कि नैनीताल जिले के तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी में टोल टैक्स को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है।

मामूली कहासुनी पहुंची हाथापाई तक

मिली जानकारी के मुताबिक तल्लीताल में चुंगी पर टैक्स देने को लेकप टोल कर्मी और पर्यटकों में कहासुनी हो गईय़ ये कहासुनी इतनी बढ़ गई की बात हाथापाई तक पहुंच गई।

पर्यटकों ने अपनी-अपनी तलवारें निकाल ली और हंगामा करने लगे। रात 11 बजे तक वहां हंगामा होता रहा। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर दो पर्ययकों को मल्लीताल से गिरफ्तार किया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।