Big News : उत्तराखंड : आईसोलेशन से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : आईसोलेशन से भागा कोरोना का संदिग्ध मरीज, मचा हड़कंप

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsरुड़की सिविल अस्पताल में उस समय हड़कम्प मच गया जब कोरोना का एक संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग गया। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीज की तलाश शुरू की और फिर उसे घर से बरामद कर अस्पताल को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर में रहने वाला एक व्यक्ति जो कि दुबई में नौकरी करता है वह 8 मार्च को दुबई से भारत वापस आया था। आज शाम करीब तीन बजे वह गले मे खरांस और बुखार की शिकायत को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे कोरोना का संदिग्ध पाया और सेम्पल ले लिए। इसके बाद उसे हरिद्वार रेफर कर दिया। जैसे ही मरीज को एम्बुलेंस में बिठाने लगे तो मरीज मौके से भाग गया। मरीज के भागते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना पुलिस को दी तो पुलिस अस्पताल टीम के साथ मरीज के घर पहुंची। वहां से मरीज को साथ लिया और फिर उसे रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया। अब मरीज का उपचार रुड़की सिविल अस्पताल में ही होगा। उसे सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

अब बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि 8 मार्च को दुबई से लौटा नौमान अब किन लोगों के बीच गया है जिससे उन लोगो की भी जांच करनी जरूरी अनिवार्य है स्वास्थ्य विभाग की यह एक बड़ी लापरवाही कितना गम्भीर रूप लेती हैं यह तो आने वाला वक्त ही बता सकता है।

Share This Article