National : पटना के दीघा घाट में राजकीय सम्मान के साथ हुआ सुशील मोदी का अंतिम संस्कार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पटना के दीघा घाट में राजकीय सम्मान के साथ हुआ सुशील मोदी का अंतिम संस्कार

Renu Upreti
3 Min Read
Sushil Modi's mortal remains brought to his residence
Sushil Modi's mortal remains brought to his residence

लोकसभा चुनावों के दौरान एक दुखद खबर सामने आई है। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी का दिल्ली एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे राजनीतिक गलियारें में शोक की लहर है। सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे। कुछ समय पहले ही उन्होनें एक्स पर पोस्ट कर खुद को कैंसर होने की जानकारी दी थी। उन्होनें कहा था कि वो कैंसर से जूझ रहे हैं जिस कारण वो चुनावों में अपनी भूमिका नहीं निभा पाएंगे। पिछले छह महिने से वो कैंसर की बीमारी से जंग लड़ रहे थे।

दीघा घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम को पटना के दीघा घाट में किया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।

1 year agoMay 14, 2024 5:53 PM

आरएसएस कार्यालय लाया गया पार्थिव शरीर

पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर उनके आवास के आरएसएस कार्यालय लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी है। बता दें कि सुशील मोदी आरएसएस के आजीवन सदस्य थे। यहां से उनका पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद दीघा घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।

1 year agoMay 14, 2024 4:27 PM

आवास लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना में उनके आवास पर लाया गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, गिरिराज सिंह समेत कई नेता सुशील मेदी के आवास पर पहुंचे हैं।

bihar

1 year agoMay 14, 2024 2:47 PM

दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचा पार्थिव शरीर

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फूलों से सजाए गए वाहन पर उन्हें घर ले जाया जा रहा है। घर के बाद उनके पार्थिव शरीर को कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद विधान परिसर होते हुए दीघा घाट पर उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। यहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आज दिल्ली से पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेगा। पटना एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र नगर स्थित निजी आवाज से उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा। अंतिम दर्शन के बाद उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा कार्यालय, विधान परिषद होते हुए शव गुलबी घाट पहुंचेगा। यहीं राजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें बिहार सीएम नीतिश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई नेता शामिल होंगे।

जेपी नड्डा भी होंगे अंतिम संस्कार में शामिल

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शाम पांच बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शाम पांच बजे पटना आएंगे।

Share This Article