National : रात को सुशांत ने किया था एक अभिनेता को फोन, पिया था अनार का जूस...पढ़िए पूरी खबर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रात को सुशांत ने किया था एक अभिनेता को फोन, पिया था अनार का जूस…पढ़िए पूरी खबर

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand newsमशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूर इन दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली। उनका शव पंखे से लटका मिला। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण फांसी खाना आया है। वहीं अब सुशांत की बीत रात से लेकर मौत तक की बातें सामने आईँ हैं कि उन्होंने किस किस से फोन पर बात की थी और कितने बजे उठे और क्या खाया पिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रात में 12 बजे के बाद सुशांत ने एक अभिनेता दोस्त को कॉल किया, लेकिन फोन पिक नहीं हुआ। सुशांत सिंह राजपूत सुबह 6:30 बजे उठे थे। उस समय सबकुछ ठीक था।सुबह 9:30 बजे बहन से फोन पर बात की। इसके बाद सुशांत ने अपने दोस्त महेश कृष्णन को फोन किया। 10:30 बजे कमरे से निकले अनार का जूस लिया और वापस कमरे में लौट गए।

कुछ देर बाद जब नौकर खाने का पूछने गया तो कमरा बंद था और कोई खोल नहीं रहा था। साथ रहने वाले दोस्तों ने सुशांत को फोन भी किया लेकिन फोन नहीं उठा। सुशांत की बहन को फोन कर बुलाया गया। जिसके बाद कमरा खोलने की कोशिश की गई। 12:30 बजे कमरा खुलवाने की कोशिश की गई। कमरा नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाया गया और दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलते ही सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। सुशांत अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। सुशांत हरे रंग के कपड़े के जरिए फांसी के फंदे पर झूलते नजर आए।

नौकर ने पुलिस को जानकारी दी और मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं पुलिस ने मौके से दवाइयां बरामद की। साथ ही पोस्टमार्टम में फांसी के फंदे से झूलना ही मौत का कारण सामने आया है।

Share This Article