Big News : राज्य सूचना आयुक्त का नगर निगम में औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार ,दिए यह निर्देश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राज्य सूचना आयुक्त का नगर निगम में औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार ,दिए यह निर्देश

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
SUCHNA AYUKT NIRIKSHAN

राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने शनिवार सुबह नगर निगम देहरादून का औचक निरीक्षण किया। नगर निगम पहुँच कर भट्ट ने लोक सूचना अधिकारी और अपीलीय अधिकारियों से सूचना अधिकार संबंधी जानकारी ली। नगर निगम की सूचना का अधिकार जानकारी न देने को लेकर कई शिकायतें सामने आने के बाद यह निरीक्षण किया गया। जिस से नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

पांच माह में रिपोर्ट को मेंटेन करने के दिए निर्देश

नगर निगम में सूचना के अधिकार से मांगी गई जानकारियां देर से देने और नगर निगम रिकॉर्ड रूम में हाल ही में फाइल चोरी पर भी सूचना आयुक्त भट्ट ने नाराजगी जताई वहीं सूचना के अधिकार के मैन्युल न मिलने पर भी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई साथ ही भट्ट ने पांच महीने के भीतर रिपोर्ट को मेंटेन करने के निर्देश दिए।

बताते चलें इससे पहले भी नगर निगम में सूचना के अधिकार द्वारा मांगी गई जानकारियों को लेकर लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। वहीं इस निरीक्षण के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।