National : देश में कोविड के मामलों में उछाल, 24 घंटे में 756 नए मामले सामने आए, 5 संक्रमितों की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देश में कोविड के मामलों में उछाल, 24 घंटे में 756 नए मामले सामने आए, 5 संक्रमितों की मौत

Renu Upreti
2 Min Read
JN 1 CORONA (1)

देश में एक बार फिर कोविड के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य़ मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में 756 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। कोविड-19 से पांच मौत हुई हैं। महाराष्ट्र, केरल और जम्मू कश्मीर में संक्रमण से लोगों की मौत हुई हैं। अब तक जनवरी में 2020 में शुरुआती प्रकोप के बाद से भारत में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 4,50,18,134 तक पहुंच गई है। जबकि कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,33,392 हो गया है।  

कई राज्यों में दिखे जेएन.1 के मामले

नया जेएन.1 सब वेरिएंट ओमीक्रॉन सब वेरिएंट का वंशज है, जिसे BA.2.86 या पिरोला के नाम से जाना जाता है। केरल में इस वेरिएंट का पहला मामला सामने आया।  केरल, कर्नाटक में JN.1 वेरिएंट के मामले देखे गए, जबकि भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के अनुसार,  दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा भी प्रभावित हुए।

कोविड सब वेरिएंट के 619 मामले दर्ज

इन राज्यों में गुरुवार तक सामूहिक रुप से उप-वेरिएंट के 619 मामले दर्ज किए हैं। जिसमें कर्नाटक में सबसे ज्यादा यानी 199 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 148 मामले सामने आए हैं। कोविड से कुल 4.4 करोड़ से ज्यादा व्यक्ति रिकवर हुए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक देश ने कोविड टीकों की कुल संख्या 2,20,67,79,081 खुराक दी हैं।  

Share This Article