Big News : बागेश्वर उपचुनाव में सुमित हृदयेश ने किया जीत का दावा, कांग्रेस इस बार रचेगी इतिहास - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बागेश्वर उपचुनाव में सुमित हृदयेश ने किया जीत का दावा, कांग्रेस इस बार रचेगी इतिहास

Yogita Bisht
2 Min Read
SUMIT HRADESH

प्रदेश में बागेश्वर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां एक ओर बीजेपी जीत का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस इस बार इतिहास रचने की बात कर रही है।

बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस इस बार रचेगी इतिहास

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार के लिए बागेश्वर गए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जीत का दावा किया है।

उन्होंने कहा है कि निश्चित रूप से कांग्रेस इस बार इतिहास रचेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।

धनबल बाहुबल और शराब के बल पर लड़ा जा रहा चुनाव

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का कहना है कि कांग्रेस इस बार इतिहास रचेगी क्योंकि जिस तरह भाजपा चुनाव लड़ रही है एक तरफ तो वो इसे श्रद्धांजलि का नाम दे रही है। तो वहीं दूसरी तरफ धनबल बाहुबल और शराब के बल पर चुनाव लड़ा जा रहा है तो यह कैसी श्रद्धांजलि है ?

बागेश्वर के लोगों से की कांग्रेस को वोट करने की अपील

उन्होंने बागेश्वर में चुनाव प्रचार में लोगों से अपील की है कि इस बार भाजपा को सबक सिखाना जरूरी है और ये बागेश्वर की जनता भी ये समझ रही है। उन्होंने बागेश्वर के लोगों से कांग्रेस को वोट करने की अपील भी की और दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव को अवश्य जीतेगी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।