Dehradun : देहरादून : 23 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून : 23 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
23 year girl suiside in dehradun

23 year girl suiside in dehradun

देहरादून : देहरादून के चंदन नगर नई बस्ती में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को क्या पता था कि जिस बेटी को वो दुल्हन बनाकर विदा कर रहे हैं ठीक डेढ़ महीने बाद उसका शव उनको देखने को मिलेगा। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दूसरी और मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन देर शाम नई बस्ती, चंदन नगर ​में रहने वाली नवविवाहिता सुनीता (उम्र 23)  ने अपने घर में ही फांसी लगा आत्महत्या कर ली। उसके पति का नाम गौरव है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी मिली है कि मृतक युवती की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक युवती के परिजनों ने ससुरालवालों पर कई गम्भीर आरोप भी लगाये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article