Big News : आधी रात को अचानक वरुणावत पर्वत से गिरने लगे बोल्डर, जान बचाने के लिए घरों को छोड़ बाहर आए लोग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

आधी रात को अचानक वरुणावत पर्वत से गिरने लगे बोल्डर, जान बचाने के लिए घरों को छोड़ बाहर आए लोग

Yogita Bisht
2 Min Read
वरूणावत पर्वत

उत्तरकाशी में मंगलवार देर रात वरुणावत पर्वत से अचानक आवासीय क्षेत्रों के आस-पास बोल्डर गिरने लगे। अचानक पत्थर गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जना बचाने के लिए अपने घरों से बाहर दौड़े। आवासीय क्षेत्रों के आस-पास बोल्डर गिरने से लोगों से एक बार फिर साल 2003 वाला मंजर याद आ गया।

आधी रात को अचानक वरुणावत पर्वत से गिरने लगे बोल्डर

प्रदेशभर में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। खासकर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण गाड़-गधेरे उफान पर हैं। नदियां अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं। लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार देर रात उत्तराकाशी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वरुणावत पर्वत से बोल्डर गिरने लगे। गोफियारा क्षेत्र में गधेरे के उफान पर आने के कारण सड़क किनारे खड़े कई वाहन मलबे में दब गए।

जान बचाने के लिए घरों को छोड़ बाहर आए लोग

मिली जानकारी के मुताबिक भटवाड़ी रोड के साथ मस्जिद मोहल्ले के ऊपर ये बोल्डर गिर रहे हैं। बोल्डर गिरने के कारण डरे हुए लोग अपने घरों को छोड़कर जल निगम रोड पर आ गए। कई घंटों तक लोगों ने यहां पर बोल्डर गिरने का सिलसिला बंद होने का इंतजार किया।

लोगों को याद आया साल 2003 का मंजर

आपको बता दें कि साल 2003 में भी यहां पर भूस्खलन हुआ था। बीती रात हुई घटना ने लोगों को वही मंजर याद दिला दी। बता दें कि तब भूस्खलन के कारण भटवाड़ी रोड के कई बहुमंजिला भवन जमीदोंज हो गए थे। अब 21 साल बाद एक बार फिर वरुणावत पर्वत से बोल्डर गिरने के कारण लोगों में डर का माहौल है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।