Big News : सुब्रह्मण्यम स्वामी ने लिखा सीएम धामी को पत्र, कहा राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने लिखा सीएम धामी को पत्र, कहा राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों?

Yogita Bisht
2 Min Read
subramanian-swamy

subramanian-swamy

 

डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सीएम धामी को पत्र लिखकर बर्खास्त कर्मियों के पक्ष में फैसला लेने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री धामी को लिखे पत्र में पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है।

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने लिखा सीएम धामी को पत्र

पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। उन्होंने ये पत्र विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली को लेकर लिखा है। डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने सर्वदलीय बैठक या किसी अन्य स्तर पर बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में न्यास संगत कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को बहाल करने की पैरवी

पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को बहाल करने की पैरवी की है।  पूर्व कानून मंत्री को बर्खास्त कर्मचारियों ने पत्र लिखकर उनके साथ हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद इस पत्र पर  संज्ञान लेते हुए डॉ.स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।

 कर्मचारियों के साथ हुआ अन्याय – पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रह्मण्यम स्वामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि  मुझे भी लग रहा है कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है। एक ही राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है। इसेक साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बहाल कर न्याय करें।

आपको बता दें कि बर्खास्त कर्मचारी दो महीने से विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।  बर्खास्त कर्मियों के आंदोलन का कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने भी समर्थन किया है। इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने धरना स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।