Highlight : भगवान भरोसे चल रही बच्चों की पढ़ाई, मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे छात्र - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भगवान भरोसे चल रही बच्चों की पढ़ाई, मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे छात्र

Yogita Bisht
2 Min Read
भगवान भरोसे स्कूल

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के बीरोखाल ब्लॉक में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीखाल कोठा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवीखाल के छात्र बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है।

मूलभूत सुविधा के लिए भी तरस रहे छात्र

पूर्व माध्यमिक विधालय के कई कक्ष जर्जर होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अब छात्रों को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय देवीखाल के साथ मर्ज तो किया गया है। लेकिन अब सीमित कक्ष और छात्र संख्या अधिक होने के कारण छात्रों के पठन-पाठन पर इसका असर पड़ रहा है। बच्चे मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं।

छात्रों की पढ़ाई चल रही भगवान भरोसे

छात्रों को मानसून सीजन भी डरा रहा है। यहां छात्रों की पढ़ाई भी भगवान भरोसे चल रही है अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे जरूरी विषय के शिक्षकों के पद स्कूल में खाली पड़े हुए हैं। जिससे छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल के कई कक्ष जर्जर होने और स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को पत्राचार भी किया है।

लेकिन अब तक स्कूल में शिक्षा के हालात नहीं सुधरे हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की बच्चों के पठन-पाठन के लिए नई भवन बनाने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि रिक्त पदों को अतिथि शिक्षको से भरने के प्रयास भी उच्च अधिकारियों के स्तर से चल रहे हैं।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।