Uttarakhand : लैंड जिहाद पर सख्ती, वन विभाग ने चलाई रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों पर चली जेसीबी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लैंड जिहाद पर सख्ती, वन विभाग ने चलाई रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों पर चली जेसीबी

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
FOREST DEPARTMNET

वन विभाग ने बीते मंगलवार को देर रात रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई की भनक आसपास के लोगों तक को नहीं लग पाई। बता दें ध्वस्त की गई। मजार दो लांघा और पांच तिमली रेंज में थी।

लैंड जिहाद पर सख्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की निर्देश दिए थे। जिसके बाद वन विभाग ने ये कार्रवाई की है। कालसी भूमि संरक्षण वन विभाग अंतर्गत लांघा रेंज के बटोली अनुभाग के अंतर्गत बटोली प्रथम बीट के कक्ष संख्या- 1 व 2 (A) में सालों पुरानी दो मजारें थी।

वन विभाग ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक एक मजार पर लिंटर तक पड़ा था। बीती रात रेंज अधिकारी दीपक गैरोला वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों मजारों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में करीब दो घंटे का समय लगा।

वही जानकारी देते हुए रेंज अधिकारी ने बताया की तिमली रेंज अंतर्गत बीती रात कार्रवाई कर पांच मजारों को हटाया गया। रेंज अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तीन मजार माजरी और एक-एक मजार शाहपुर कल्याणपुर और धौला बीट से हटाई गई।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।