Big News : यमनोत्री हाईवे पर हो रही पत्थरों की बरसात, दो दिन से रास्तों में फंसे श्रद्धालु - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यमनोत्री हाईवे पर हो रही पत्थरों की बरसात, दो दिन से रास्तों में फंसे श्रद्धालु

Yogita Bisht
2 Min Read
यमनोत्री

यमनोत्री हाईवे पर लगातार मलबा आने के कारण हाईवे बंद है। दो दिनों से हाईवे पर श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। हाईवे को खोलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। लेकिन भारी बारिश इसमें रूकावट बन रही है।

यमनोत्री हाईवे पर लगातार गिर रहे पत्थर

दो दिनों से यमनोत्री हाईवे कई जगहों पर बंद है। जिस कारण रास्ते में कई श्रद्धालु फंसे हुए हैं। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने खरादी बडकोट से वापस गंगोत्री धाम जाने का फैसला लिया। लेकिन कई श्रद्धालुओं के जत्थे जगह-जगह रास्ता बंद होने से बीच में ही फंसे हुए हैं। इनमें ज्यादातर बिहार, गुजरात महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु हैं।

प्रसव पीड़ित महिला भी रास्ते में फंसी

जहां एक ओर हाईवे के बंद होने से श्रद्धालु फंसे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट,खनेडा किसाला स्लीपजोन के पास बंद है। जिस कारण यहां पर एक प्रसव पीड़ित महिला भी फंसी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला को उसके परिवार वाले खरशालीगांव से तिर्खली गांव तक तीन वाहन बदलने के बाद और दो किमी उतराई-चढ़ाई चढ़ कर यहां तक लाए हैं। लेकिन ओजरी गांव के पास रास्ता बंद होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में अगले दो दिन भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 23 और 24 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं।

जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 25 जुलाई को कुमाऊं के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा न करने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।