Uttarakhand : बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में NH के पुश्ते से गिर रहे पत्थर, घंटो तक लगा लंबा जाम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में NH के पुश्ते से गिर रहे पत्थर, घंटो तक लगा लंबा जाम

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
TRAFFIC

भारी बारिश के चलते कई जिलों से भूस्खलन की खबरे सामने आ रही है। वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में एनएच के पुश्ते से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते करीब सात घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।

NH के पुश्ते से गिर रहे पत्थर

रविवार को पूरा हाईवे जाम से सटा रहा। जाम में सैकड़ों यात्री वाहन और सामान से लदे ट्रक फंसे रहे। कई वाहन जिलासू व डिम्मर वैकल्पिक मार्गों से होते हुए निकले। बता दें कि कर्णप्रयाग के राजनगर में दो दिनों से उर्जा निगम दफ्तर के नीचे से एनएच का पुश्ता टूटा हुआ है।

घंटो तक लगा लंबा जाम

शनिवार को करीब आधे घंटे तक पुश्ते से पत्थर गिरते रहे। इसके बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। रविवार को चमोली में सुबह से ही मौसम साफ बना रहा। लेकिन सुबह 10 बजे से पुश्ते से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

इस दौरान करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह राणा ने कहा कि वाहनों को जिलासू व अन्य संपर्क मार्गों से भेजा जा रहा है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।