Uttarakhand : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में रुक-रुककर गिर रहे पत्थर, यात्रा करने वालों के लिए बना दुर्घटना का खतरा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में रुक-रुककर गिर रहे पत्थर, यात्रा करने वालों के लिए बना दुर्घटना का खतरा

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
YAMUNOTRI HIGHWAY

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन भारी वर्षा का क्रम बना रह सकता है। हालांकि दो दिन बाद यानी की आज 10 जुलाई को देहरादून में सुबह से ही धूप खिली रही। वहीं यमुनोत्री हाईवे में मलबा आने के कारण रविवार से हाईवे बाधित रहा। पहाड़ियों से रुक-रुककर गिर रहे पत्थरों से मार्ग पर आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बना हुआ है।

रुक-रुककर पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी

भारी बारिश के बीच प्रदेश में अलग-अलग जनपदों में मानसून ने कहर मचाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में डाबरकोट के पास पहाडी से रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं। जिस वजह से आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

वहीं रविवार देर रात को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनगर के पास मार्ग अवरुद्ध हो गया था। हालांकि बीआरओ ने सोमवार सुबह 6:30 बजे मार्ग आवगमन के लिए सुचारू कर दिया है। इस स्थान पर भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

11 और 12 के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि मंगलवार और बुधवार को कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।