National : बड़ी गिरावट के साथ लाल रंग के निशान पर शेयर बाजार बंद, बुरी तरह लुढ़के दोनों सूचकांक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी गिरावट के साथ लाल रंग के निशान पर शेयर बाजार बंद, बुरी तरह लुढ़के दोनों सूचकांक

Renu Upreti
1 Min Read
Stock market traded briskly, Sensex jumped 500 points

भारतीय शेयर बाजार आज लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ लाल रंग के निशान पर शेयर बाजार बंद हुआ। आज सुबह कारोबारी सत्र खुलने के समय भी बीएसई सेंसेक्स 353 पॉइन्ट गिरकर खुला था। निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई थी। वही ट्रेडिंग सेशन बंद होने के समय दोनों सूचकांक बुरी तरह लुढ़क गए।

BSE Sensex आज 808.65 (0.98) प्रतिशत गिरकर 81688.45 पॉइन्ट गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 200.25 (0.79 प्रतिशत) गिरकर 25049.85 अंक पर रह गया।


सबसे ज्यादा फायदा व नुकसान

M&M, Bajaj Finance, Nestle India, Hero Motocorp और BPCL के शेयर्स निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा नुकसान के साथ कारोबार करते दिखे।

वहीं Infosys, ONGC, HDFC Life Insurance, Tech Mahindra  और Wipro भी आज यानी 4 अक्टूबर को गिरावट के साथ बंद हुए।

Share This Article