Big News : एक साथ चार युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

एक साथ चार युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप, अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Yogita Bisht
1 Min Read
2 DEADBODY नशीला इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर ने की कैंसर पीड़ित पत्नी के साथ आत्महत्या

मोहम्मदपुर झाल में एक साथ चार युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शवों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवकों की पहचान करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सभी युवकों ने केवल अंडरवियर ही पहनी है। जिस से अंदाजा लगाया जा रहा है कि गंगनहर में नहाते समय युवक डूब गए होंगे।

एक साथ चार युवकों के शव मिलने से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में मोहम्मदपुर झाल में बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति को चार शव अटके हुए दिखे। एक साथ चार शव देखने पर उसने शोर मचाकर लोगों को वहां बुलाया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों के शव बाहर निकलवाए।

अंडरवियर पहने हुए थे सभी युवक

मिली जानकारी के मुताबिक चारों युवकों ने केवल अंडरवियर पहनी हुई थी। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र 30 से 32 साल के बीच थी। पुलिस ने शवों की पहचान करने की कोशिश की लेकिन अब तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।