Highlight : State Press Club Uttarakhand President Election: स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, विश्व जीत नेगी बने अध्यक्ष, बसंत निगम बने महामंत्री - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

State press club uttarakhand president Election: स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, विश्व जीत नेगी बने अध्यक्ष, बसंत निगम बने महामंत्री

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
State press club uttarakhand president

राजधानी देहरादून मे स्टेट प्रेस क्लब की चौथी कार्यकारणी का चुनाव रविवार को संपन्न हो गए हैं। विश्व जीत नेगी को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बसंत निगम को महामंत्री तो ज्ञान प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया है।

चुनाव प्रक्रिया से पहले राज्य के 13 जिलो से आए पत्रकारो ने रोजमर्रा में होने वाली परेशानियों से स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष को अवगत कराया। इसके साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र मे अपनी जान को खतरे में डालने वाले पत्रकारो के 50 लाख के दुर्घटना बीमे का सुझाव दिया। इसके साथ ही पत्रकार पेंशन को सरलीकरण कराने की भी बात कही।

बता दें चुनाव अधिकारी दिनेश शास्त्री वरिष्ठ पत्रकार के निर्दशन पर चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से विश्व जीत नेगी को स्टेट प्रेस क्लब का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। जिसके बाद बसंत निगम के नाम की घोषणा महामंत्री के पद पर की गई। वहीं ज्ञान प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।