Entertainment : Neel Nanda Passed Away: नहीं रहे स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा, 32 की उम्र में ली आखिरी सांस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Neel Nanda Passed Away: नहीं रहे स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा, 32 की उम्र में ली आखिरी सांस

Uma Kothari
2 Min Read
neel nanda passed away

Neel Nanda Passed Away: फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 32 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। ये दुखद खबर सुनकर नील के फैंस काफी शॉक्ड है। नील की मौत किस कारण हुई इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

नील नंदा का 32 साल की उम्र में निधन

नील के मैनेजर ग्रेग वाइस ने उनके निधन की जानकारी दी। 24 दिसंबर को उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा की ‘ये जानकारी देते हुए उन्हें काफी दुख हो रहा है की उनके 11 सालों से क्लाइंट रहे नील नंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे।’ आपको बता दें की नील लॉस एंजिल्स में रहते थे। नील एक अच्छे कॉमेडियन थे। दर्शकों को उनकी कॉमेडी वीडियो काफी पसंद आती थी।

फैंस दे रहे नील को श्रृद्धांजलि

नील के यू अचानक चले जाने से फैंस काफी दुखी है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रृद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई नील के निधन की वजह जानना चाहता है।

आखिर इतनी कम उम्र में नील को ऐसा क्या हुआ की वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। नील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। इंस्टाग्राम पर स्टैंडअप कॉमेडियन के एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। नील का खुद का यूट्यूब चैनल भी है। जिसमें वो अपनी कॉमेडी वीडियो अपलोड करते थे।

Share This Article