Entertainment : SSR Death Anniversary: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को याद कर शेयर किया रोमांटिक वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

SSR Death Anniversary: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को याद कर शेयर किया रोमांटिक वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ssr-rhea

बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज डेथ एनिवर्सरी है। अभिनेता के निधन को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। सुशांत तीन साल पहले आज ही के दिन मुंबई में अपने फ्लैट पर मृत  मिले थे। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

जहां पुलिस ने शुरुआती जांच में केस को आत्महत्या माना था। तो वहीं परिवार वाले अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड रिया को मौत का जिम्मेदार मान रहे है। ऐसे में रिया ने आज अभिनेता की पुन्य तिधि पर एक वीडियो शेयर किया है।

रिया ने शेयर किया वीडियो

 इंस्टाग्राम पर अभिनेता की पुन्य तिथि पर रिया ने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो अभिनेता के संग रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में रेड हार्ट डाला है। वीडियो में अभिनेत्री ने सुशांत के साथ बिताए पलों को डाला है।

 यूजर्स कर रहे कमेंट्स

रिया के इंस्टाग्राम पर वीडियो डालते ही सोशल मीडिया पर यूजर काफी नाराज़ है। यूजर कमेंट कर अभिनेत्री को बुरा भला कह रहे है। साथ ही उन्हें ट्रोल भी कर रहे है।

वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा कितना ढोंग करोगी तुम? तो वहीं एक यूजर ने लिखा ‘पोस्ट तो ऐसे दाल रही है जैसे पीड़ित यही हो।’ अन्य ने लिखा हेलो मैडम दिखावा बाद करो।’तो वहीं कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने अभिनेता को उनकी पुन्य तिथि पर याद किया और भावुक हो गए।

Share This Article