Highlight : खेल मंत्री ने महादेव को दिया National Games का पहला निमंत्रण, मांगा आशीर्वाद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

खेल मंत्री ने महादेव को दिया National games का पहला निमंत्रण, मांगा आशीर्वाद

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
खेल मंत्री ने महादेव को दिया National games का पहला निमंत्र

खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का निमंत्रण पत्र समर्पित किया. खेल मंत्री ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी पूजा अर्चना की.

महादेव को दिया National games का पहला निमंत्रण

खेल मंत्री रेखा आर्या गुरुवार दोपहर बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थी. उन्होंने यहां टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और आरती भी की. मंत्री ने टपकेश्वर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक निमंत्रण पत्र भी अर्पित किया.

भाजपा प्रत्याशियों के लिए भी मांगा जीत का आशीर्वाद

मंत्री ने कहा कि हमने अपनी क्षमता और विवेक के अनुसार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अब हम इसके सफल आयोजन के लिए महादेव के आशीर्वाद की कामना करते हैं. मंत्री ने नगर निकाय चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए भोलेनाथ से आशीर्वाद भी मांगा.

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।