Big News : कैंटर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, घर जा रहे फौजी की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कैंटर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, घर जा रहे फौजी की मौत

Yogita Bisht
2 Min Read
सड़क हादसा ACCIDENT

रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कैंटर ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक फौजी की मौत हो गई। फौजी की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने कैंटर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

कैंटर की टक्कर से फौजी की दर्दनाक मौत

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास कैंटर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में नाचनी पिथौरागढ़ निवासी फौजी ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्कूटी से रुद्रपुर से अपने घर लौट रहा था फौजी

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली का कैंटर सोमवार रात करीब आठ बजे सामान छोड़कर रुद्रपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मुखानी हल्द्वानी निवासी फौजी ललित सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह रूद्रपुर से स्कूटी से अपने घर को वापस जा रहे थे। इसी दौरान टांडा बैरियर के पास कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो दिन पहले ही छुट्टी पर आया था जवान

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कैंटर चालक को पकड़ लिया है। जिसकी पहचान उत्तम नगर दिल्ली निवासी जवाहर सिंह के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले ललित सिंह महार रेजिमेंट दिल्ली में तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही वो छुट्टी पर आए थे। उनकी मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।