Entertainment : तो आस्कर जीतने के लिए RRR की टीम ने खर्च किए 80 करोड़ ! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

तो आस्कर जीतने के लिए RRR की टीम ने खर्च किए 80 करोड़ !

Reporter Khabar Uttarakhand
4 Min Read
Oscars RRR

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार RRR के प्रोडूसर डीवीवी धनैया से भी 25 करोड़ रूपए की मांग की गई थी। लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। 

RRR का क्रेज देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चढ़ा हुआ है। हाल ही में 12  मार्च को आयोजित ऑस्कर अवार्ड्स में आरआरआर के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सांग केटेगरी में ऑस्कर मिला।

अवार्ड के लिए RRR के मेकर्स ने इस फिल्म को अमेरिका में जमकर प्रमोट किया। इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए RRR के कई सारे प्रीमियर करवाए गए।

जब फिल्म के निर्माता एस एस राजामौली, अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए थे। फिल्म को प्रमोट कर रहे अभिनेता और निर्देशक पर कई लोगों ने तंज कसा। लोगों ने आरोप लगाया की ऑस्कर अवार्ड्स जीतने के लिए इन्होंने 80 करोड़ रूपए खर्च किए। अब इस मामले में RRR के प्रोडूसर डीवीवी धनैया ने चुप्पी तोड़ी है।

प्रमोशन के लिए मांगे 25 -25 करोड़ रूपए

RRR के ऑस्कर जीतने के बाद यह अफवाह फ़ैल रही थी की राजामौली ने ऑस्कर जीतने के लिए बहुत ही जद्दोजहद की है। फिल्म के ऑस्कर जीतने के साथ फिल्म को इंटरनेशनल फेम भी मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजामौली ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए प्रोडूसर डीवीवी धनैया, राम चरण और जूनियर एनटीआर से 25 -25 करोड़ रूपए मांगे थे।

धनैया ने जब पैसे देने से मना कर दिया। तो राजामौली ने अभिनेताओं के साथ पैसे देकर फिल्म को प्रमोट किया।   

डीवीवी धनैया ने इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा

धनैया ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा की उन्होंने भी ऑस्कर कैंपेन में पैसे खर्च की बात सुनी थी। उन्होंने इस ऑस्कर कैंपेन में कोई पैसे खर्च नहीं किए। इसके अलावा उन्हें नहीं पता की हकीकत में हुआ क्या। उनके हिसाब से कोई भी एक अवार्ड पाने के लिए इतनी बड़ी रक्म खर्च नहीं करेगा। उसमें किसी प्रकार का प्रॉफिट नहीं होता।

फिल्मकार तमारेड्डी भारद्वाज ने RRR पर कसा तंज

 मशहूर फिल्मकार तमारेड्डी भारद्वाज ने RRR पर तंज कसते हुए कहा वैसे ही फिल्म का बजट 600 करोड़ का था। इसके अलावा उन्होंने ऑस्कर के लिए 80 करोड़ खर्च किए। इतने पैसों में तो 8 -10  फिल्में बन जाती है। तमारेड्डी के इस विवाविद बयान से साउथ में बहुत हंगामा हुआ।

 RRR  के सपोर्ट में आई साउथ इंडस्ट्री

तमारेड्डी भारद्वाज के इस विवादित बयान को साउथ इंडस्ट्री के लोगों ने नाकारा। लोगों ने RRR को सपोर्ट करते हुए कहा की जहा RRR  देश का नाम ऊंचा कर रही है वहा पर कुछ लोग फिल्म को नीचे खींच रहे है। लोगों ने RRR  के सपोर्ट में कहा स्टीवन स्पीलबर्ग और जेम्स कैमरन जैसे दिग्गज लोगों को भी RRR ने पैसे दिए होंगे फिल्म की तारीफ करने के लिए।

TAGGED:
Share This Article