Dehradun : उत्तराखंड में हर दिन खप रहा इतने लाख लीटर सैनिटाइजर, कई कंपनियां कर रही उत्पादन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड में हर दिन खप रहा इतने लाख लीटर सैनिटाइजर, कई कंपनियां कर रही उत्पादन

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून: कोरोना वायरस की दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड समेत देशभर में हैंड सैनिटाइजर की खपत अचानक बढ़ गई। पिछले कुछ दिनों से अकेले उत्तराखंड में प्रत्येक दिन साढ़े तीन लाख लीटर हैंड सेनेटाइजर की खपत हो रही है। राज्य की 135 फार्मा कंपनियां पिछले कुछ दिनों से दिन-रात सैनिटाइजर बनाने का काम कर रही हैं। सैनिटाइजर की खपत लगातार बढ़ रही है।

नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइजर की काफी डिमांड बढ़ गई है। इसके देखते हुए औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से कंपनियों को तत्काल सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया जा रहा है। सरकार ने सैनिटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए रेट भी निर्धारित किए हैं। केमिस्टों को निर्देश दिए कि प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर सैनिटाइजर की बिक्री न की जाए।

प्रदेश में 135 फार्मा कंपनियां हैंड सैनिटाइजर का उत्पादन कर रही है। इसमें प्रतिदिन 20 लाख बोतल 100 एमएल और 30 लाख बोतल 50 एमएल की तैयार हो रही है। कई कंपनियों की ओर से सैनिटाइजर बनाने के लिए लाइसेंस को आवेदन किया जा रहा है।

Share This Article