Highlight : बर्फबारी से आस्था के पथ पर लगा ब्रेक, बर्फ हटाने में जुटे सेवादार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बर्फबारी से आस्था के पथ पर लगा ब्रेक, बर्फ हटाने में जुटे सेवादार

Yogita Bisht
2 Min Read
sevadar

प्रदेश में खराब मौसम ने पहाड़ी इलाकों में तीर्थयात्रियों की दिक्कतें बढ़ा दी है। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा में बर्फबारी और बाकिश बाधा बन रही है। इसी के चलते हेमकुंड साहिब यात्रा आज तक के लिए रोकी गई है। जबकि 27 मई तक पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है।

बर्फबारी के कारण आस्था का पथ हुआ बंद

हेमकुंड साहिब में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण आस्था के पथ पर फिर बर्फ जम गी है। जिसके कारण यात्रा सुचारू नहीं हो पाई है। एक बार फिर गुरुद्वारे के सेवादारों ने आस्था के पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा दोबरा से शुरू की जाएगी।

Hemkund sahib yatra

27 मई तक पंजीकरण पर लगी रोक

हेमकुंड साहिब यात्रा के पंजीकरण पर खराब मौसम के चलते रोक लगा दी गई है। 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। बता दें कि अब तक हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Hemkund sahib yatra

घांघरिया पर ही रोके गए श्रद्धालु

गुरूवार को मौसम खराब होने के कारण यात्रा को रोकना पड़ा। घांघरिया से हेमकुंड के लिए गए 180 यात्रियों को अटलाकोटी से वापस लौटना पड़ा। इसके साथ ही यात्रा के लिए आए सभी यात्रियों को गोविंदघाट व घांघरिया गुरुद्वारे में रखा गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।