Highlight : दारमा और व्यास घाटी में हुई बर्फबारी, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दारमा और व्यास घाटी में हुई बर्फबारी, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

Yogita Bisht
2 Min Read
बर्फबारी

पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। दारमा और व्यास घाटी के 14 से भी ज्यादा गांवों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी का पंचाचूली घूमने गए पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। बर्फबारी के बाद से क्षेत्र में ठंड में इजाफा हो गया है।

बर्फबारी का पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

सीमांत जिले में चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई। दारमा घाटी के 14 गांवों में बर्फबारी हुई। जहां एक और बर्फबारी होने से ग्रामीण खुश नजर आए तो वहीं दूसरी ओर पंचाचूली घूमने आए पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद उठाया।

बर्फबारी के बाद ठंड में हुआ इजाफा

दारमा और व्यास घाटी में बर्फबारी के बाद से ठंड में इजाफा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर के समय अचानक मौसम खराब होने लगा। शाम होते-होते दारमा और व्यास घाटी में बारिश हुई और फिर बर्फबारी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर एक फुट और गांव में छह इंच तक की बर्फ पड़ चुकी है।

अब तक 100 से ज्यादा यात्री पहुंचे पंचाचूली ग्लेशियर

अचानक हुई इस बर्फबारी का पर्यटकों के साथ ही गाइड की टीम ने लुत्फ उठाया। दारमा घाटी के 14 तो व्यास घाटी के 7 गांवों नें बारिश और बर्फबारी हुई। बर्फबारी तो हुई लेकिन तवाघाट-लिपुलेख सड़क के गुंजी तक और गुंजी से कुटी तकसड़क खुली हुई है। जिस कारण बीते एक महीने में सौ से ज्यादा यात्री पंचाचूली ग्लेशियर देखने के लिए आए हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।