Big News : गजब : नैनीताल में धूप के साथ पड़े बर्फ के फांहे, नजारा देख लोग हुए हैरान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

गजब : नैनीताल में धूप के साथ पड़े बर्फ के फांहे, नजारा देख लोग हुए हैरान

Yogita Bisht
2 Min Read
Nainital

प्रदेश में कल कई स्थानों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। लेकिन नैनीताल में ऐसा कुछ देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। सरोवर नगरी नैनीताल में गुरूवार को मौसम का अनोखा अंदाज देखने को मिला। नैनीताल में कल धूप खिली हुई थी और इसी दौरान बर्फ गिरने लगी। इस नजारे को जिसने भी देखा वो हैरान हो गया।

नैनीताल में धूप के साथ पड़े बर्फ के फांहे

नैनीताल और मुक्तेश्वर में गुरुवार को मौसम का विचित्र रूप देखने को मिला। शायद ही ऐशा पहले कभी किसी ने देखा हो। यहां पर कुछ देर के लिए धूप के साथ ही बर्फ की फाहें गिरने लगीं। इस नजारे को देखने वाला हर शख्स हैरान हो गया। क्योंकि ऐसा मौसम शायद ही कभी देखने को मिला हो जब धूप के साथ ही बर्फ भी गिर रही हो।

मुक्तेश्वर में भी हुई बर्फबारी

बता दें कि दोपहर बाद 2.30 बजे यहां धूप खिली हुई थी। इसी बीच आसमान से बर्फ की फाहें गिरने शुरू हो गई। दस मिनट तक ऐसा होता रहा। फिर आसमान में बादल भी छा गए और इससे तापमान में कमी आने से ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही मुक्तेश्वर में दस मिनट तक बर्फबारी हुई।

अल्मोड़ा में भी अचानक बदला मौसम और हो गई बर्फबारी

जहां एक ओर नैनीताल में धूप के साथ ही बर्फबारी देखने को मिली तो वहीं अल्मोड़ा में सुबह तक मौसम साफ था। देखते ही देखते मौसम बदला और दोपहर बाद अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। अल्मोड़ा में आधे घंटे तक बर्फबारी का दौर जारी रही। हालांकि बर्फ टिक नहीं पाई। लेकिन बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।