Doiwala: घर में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, हालत नाजुक

Doiwala: घर में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, दोनों की हालत नाजुक

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
COBRA

Doiwala news: Doiwala में घर में सो रहे भाई-बहन को कोबरा सांप ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ती देख उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से ही मासूमों के परिजन खौफ में है।

घर में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा

मामला nagar palika doiwala की पंचवटी कालोनी में रविवार शाम चार बजे का है। बताया जा रहा है अरविंद पांचाल निवासी डोईवाला की बेटी आशी (4.30) और बेटा शिवांश (3) घर में सो रहे थे। इस बीच घर में कोबरा सांप घुस गया और दोनों भाई-बहन को डस लिया। परिजनों ने दोनों बच्चों की हालत बिगड़ती देख उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया।

सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा

घटना की सूचना पाकर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने सांप काे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। वन अधिकारियों ने बताया की सांप कोबरा प्रजाति का था। जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।