Trending : सामने आई सच्चाई! शख्स को सात बार सांप ने नहीं काटा, जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सामने आई सच्चाई! शख्स को सात बार सांप ने नहीं काटा, जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा

Uma Kothari
3 Min Read
सांप Fatehpur-news man bitten by snake five times a month

हाल ही में यूपी के फतेहपुर जिले के विकास दुबे ने ये दावा किया था कि उन्हें सात बार सांप ने काटा (Snake Bite)। विकास ने मीडिया को बताया था कि उसे 40 दिन के अंदर सात बार सांप ने डसा। जिसमें व हर बार बच गए। ऐसे में इन दावों की पोल खुल गई है। इस मामले में स्वास्थय विभाग और वन विभाग की टीम जांच कर रही है। ऐसे में इस मामले की सच्चाई सामने आ गई है।

सिर्फ एक ही बार स्नेक बाईट का निशान

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विकास दुबे के शरीर पर सात बार सांप के काटने के निशान है। उसमें से छह निशान स्नेक बाईट के नहीं है। जांच में ये साफ हो गया कि विकास को सांप ने केवल एक ही बार काटा था। बाकी के सांप काटने के निशान संदिग्ध है।

जांच में ये आया सामने

इसके साथ ही विकास का इलाज करने वाले डॉ. जवाहरलाल से भी पूछताछ की गई। जिसमें डॉ ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने चार बार विकास को एंटी वेनम की डोज लगाई थी। उन्हें नहीं पता कि सांप की प्रजाति क्या थी। पीड़ित के परिवार वालो के कहने पर ही डॉ ने सात बार विकास का इलाज किया।

जांच में ये पता चला कि विकास के अलावा सांप को किसी और ने नहीं देखा। साथ ही जहां-जहां विकास को सांप ने काटा था, वहां की भी जांच की गई। लेकिन सांप नहीं मिल पाया। ऐसे मेंजांच में सामने आया है कि विकास दुबे को स्नेक फोबिया है। परिवार वालो को मानसिक रोग विशेषज्ञ से उसका इलाज कराने की सलाह दी गई है। 

विकास ने किया था ये दावा

बता दें कि विकास दुबे ने ये दावा किया था कि उसे 40 दिन के अंदर सात बार सांप ने डसा है। विकास ने खुद सांप को तीन बार देखा है। विकास ने ये भी दावा किया है कि सांप के काटने से पहले ही उसे आभास हो जाता है कि वो खतरे में है। सांप केवल शनिवार और रविवार को ही काटता है। सांप से बचने के लिए वो अपनी मौसी के घर भी गया। लेकिन सांप ने वहां भी उसे काट लिया।ऐसे में शुरुआती जांच में विकास का ये दावा संदिग्ध लग रहा है।

Share This Article