Highlight : 122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, लाखों में है कीमत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, लाखों में है कीमत

Yogita Bisht
1 Min Read
तस्कर गिरफ्तार

नशा मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को लेकर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत लालकुआं पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

122 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सुभाष नगर बैरियर पर पुलिस और एसओजी टीम ने एक तस्कर को 122 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी से और जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद की गई स्मैक की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाया था स्मैक

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक बरामद की है। इस दौरान तस्कर जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है जो उधमसिंह नगर जिले के किच्छा का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने ये स्मैक उत्तर प्रदेश के बिलासपुर निवासी अफरोज से खरीदी थी। जिसे भी आरोपी बनाया गया और उसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।