National : इस शहर के दो लाख लोगों को स्मृति ईरानी कराएंगी राम मंदिर में दर्शन, फरवरी में चलेगी श्रवण यात्रा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

इस शहर के दो लाख लोगों को स्मृति ईरानी कराएंगी राम मंदिर में दर्शन, फरवरी में चलेगी श्रवण यात्रा

Renu Upreti
2 Min Read
Union Minister Smriti Irani will allow two lakh devotees of Ametha to visit Ram temple.
Union Minister Smriti Irani will allow two lakh devotees of Ametha to visit Ram temple.

22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की लाइन लगी हुई है। लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराएंगी। सभी दर्शनार्थियों को अमेठी से बस में अयोध्या भेजा जाएगा।

श्रवण यात्रा पर बस से भेजा जाएगा

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि, फरवरी के पहले हफ्ते में संसदीय क्षेत्र के दो लाख से ज्यादा लोगो को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर बस से भेजा जाएगा और सभी को प्रभु राम के दर्शन कराए जाएंगे। श्रवण यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है।

Union Minister Smriti Irani will allow two lakh devotees of Ametha to visit Ram temple.
Union Minister Smriti Irani will allow two lakh devotees of Ametha to visit Ram temple.

गणतंत्र दिवस पर लाखों भक्तों ने किए दर्शन

वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर 3.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने राम मंदिर में दर्शन किए। बता दें कि अयोध्या में राम लला का मंदिर 23 जनवरी से भक्तों के लिए खोल दिया गया था जिसमें पहले दिन 5 लाख भक्तों ने दर्शन किए। वहीं गणतंत्र दिवस के दिन भी भक्त धैर्यपूर्वक राम लला के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे।

मंदिर में आरती का समय

जानकारी के मुताबिक सुबह 4:30 बजे मंगला आरती होगी और उसके बाद सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती या उत्थान आरती होगी। सुबह 7 बजे से भक्त दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद, दोपहर में भोग आरती, शाम 5: 30 बजे संध्या आरती और उसके बाद रात 9 बजे भोग आरती और रात 10 बजे शयन आरती होगी।  

Share This Article