Highlight : TITP तहत उत्तराखंड से 9 छात्राओं का हुआ चयन, कौशल विकास मंत्री ने किया जापान के लिए रवाना - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

TITP तहत उत्तराखंड से 9 छात्राओं का हुआ चयन, कौशल विकास मंत्री ने किया जापान के लिए रवाना

Yogita Bisht
1 Min Read
सौरभ बहुगुणा

भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत प्रदेश से 9 छात्राओं का चयन हुआ है। शनिवार को कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्रों को जापान के लिए रवाना किया।

TITP तहत उत्तराखंड से 9 छात्राओं का हुआ चयन

भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 9 छात्राओं का चयन हुआ है। जापानी भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन छात्राओं का चयन हुआ है। बता दें कि जापानी भाषा का प्रशिक्षण लेने के लिए उत्तराखंड सरकार दे सब्सिडी दे रही है।

पूर्व में भी 23 युवाओं को जापान में मिल चुकी है नौकरी

आपको बता दें कि भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत पूर्व में भी 23 युवाओं को जापान में नौकरी मिल चुकी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है। सभी छात्राओं का एक से लेकर डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन पर चयन हुआ है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।