Big News : देवभूमि में फिर दरिदंगी : छह साल की बच्ची के साथ हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म, आरोपी के घर में पड़ी मिली मासूम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देवभूमि में फिर दरिदंगी : छह साल की बच्ची के साथ हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म, आरोपी के घर में पड़ी मिली मासूम

Yogita Bisht
2 Min Read
RAPE दुष्कर्म

देवभमि से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार में 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के साथ हैवानियत की है। किशोर ने बच्ची के हाथ और पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई घंटों तक बदहवास हालात में बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी रही। परिजनों को बच्ची आरोपी के घर पड़ी हुई मिली।

छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र से छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी घर के पास ही खेल रही थी।

इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोर ने बच्ची के चुन्नी से हाथ और पैर बांध दिए। जिसके बाद किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी के घर में बदहवास हालात में मिली बच्ची

बहुत देर तक जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब शक हुआ तो आरोपी के घर की तलाशी ली गई और बच्ची आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी हुई मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची के हाथ और पैर बंधे हुए थे। बच्ची को इस हाल में देख परिजन हैरान रह गए। घटना के बाद से ही किशोर फरार है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।