Trending : अंतिम संस्कार के लिए नदी में गया परिवार, अपने साथ चार और की ले गया जान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अंतिम संस्कार के लिए नदी में गया परिवार, अपने साथ चार और की ले गया जान

Uma Kothari
2 Min Read
funeral-boat-sink-insharda-river 4 dead

यूपी के सीतापुर(Sitapur News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स को परिवार अंतिम संस्कार के लिए नदी में ले गया। लेकिन नाव पर सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। रेस्क्यू अभियान में सात लोगों को ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से सकुशल बचा लिया गया। लेकिन इसमें दो किशोरियों समेत चार की मौत हो गई। बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अंतिम संस्कार के लिए नदी में गए परिवार के चार लोगों की मौत

दरअसल ये हादसा बिसवां तहसील के रतनगंज का है। जहां पर इस हादसे की सूचना मिलते ही तहसील और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हुआ यू कि रतनगंज के रहने वाले नागे के पुत्र दिनेश की बीते दिन शारदा नदी में नहाने समय डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद अगले दिन परिवार के लोग दिनेश के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शारदा नदी पार कर रहे थे। छोटी सी नाव पर करीब 12 लोग सवार थे। इसी बीच नाव डूब गई।

नदी में डूबकर ही गई थी मृतक की जान

जानकारी के मुताबिक नाव का संतुलन तब बिगड़ा जब वो नदी के बीचों-बीच थी। नाव पलटने पर ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों को डूबता देख आसपास के ग्रामीण नदी में कूद गए। जिसके बाद गांव के गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुड़ गए। नदी में डूब रहे सात लोगों को जिंदा रेस्क्यू किया जा चुका है। तो वहीं इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

मरने वालो में 13 साल की कुमकुम, 30 साल की खुशबू और 34 साल के संजय और एक अन्य की नदी में डूबने से मौत हो गई। अभी भी कुछ ग्रामीण लापता है। लापता में एक ढाई साल का बच्चा है।

Share This Article