Big News : Dehradun News: प्रदेश में अब इस भर्ती की भी जांच करेगी SIT, हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन ने लिया निर्णय - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Dehradun News: प्रदेश में अब इस भर्ती की भी जांच करेगी SIT, हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन ने लिया निर्णय

Yogita Bisht
2 Min Read
investigation

प्रदेश में एक के बाद एक हो रहे पेपर लीक मामले ने सभी को परेशान कर दिया है। प्रदेश में हुए उच्च न्यायालय की समूह घ भर्ती परीक्षा की जांच भी अब एसआईटी करेगी। शासन ने ये फैसला हाईकोर्ट के निर्देश पर लिया है।

प्रदेश में एक और भर्ती की जांच करेगी एसआईटी

प्रदेश में लगातार हो रहे भर्ती घोटालों ने सभी को हैरान परेशान कर दिया है। लगातार इन भर्ती घोटालों की जांच की मांग उठ रही है। इसी बीच एक और भर्ती की जांच को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में हुई उच्च न्यायालय की समूह घ भर्ती परीक्षा की जांच भी अब एसआईटी ही करेगी।

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद शासन ने लिया निर्णय

हाई कोर्ट की समूह घ की भर्ती परीक्षा की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय शासन ने हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद लिया है। इस मामले की जांच वही एसआईटी करेगी जो इस समय पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच कर रही है। 

इस एसआईटी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित की गई थी। हाई कोर्ट की भर्ती परीक्षा की जांच के लिए इस एसआईटी में निदेशक प्राविधिक शिक्षा को भी सदस्य के रूप में नामित किया जाएगा। जो जांच में एसआईटी का सहयोग करेंगे।

साल 2019-20 में कराई गई थी भर्ती परीक्षा

 उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में नैनीताल उच्च न्यायालय के समूह घ के रिक्त पदों पर भर्ती कराई थी। यह परीक्षा उच्च न्यायालय के 37 पदों समेत विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई थी।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।