Char Dham Yatra 2023 : यात्रियों की संख्या से प्रतिबंध हटाने पर तीर्थ पुरोहितों ने जताया सीएम का आभार, पत्र लिख किया धन्यवाद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यात्रियों की संख्या से प्रतिबंध हटाने पर तीर्थ पुरोहितों ने जताया सीएम का आभार, पत्र लिख किया धन्यवाद

Yogita Bisht
1 Min Read
CM Dhami

चारधाम यात्रा में पहले यात्रियों की संख्या निर्धारित करने का फैसला लिया गया था। लेकिन शुक्रवार को सीएम धामी ने इस प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की। जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया है।

तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का किया आभार व्यक्त

यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध समाप्त किये जाने पर तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति (हिमालय), उत्तरकाशी एवं समस्त रावल तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश के चारों धामों में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध हटाए जाने पर पत्र लिखकर सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है।

तीर्थ-पुरोहितों ने की सीएम के यश कीर्ति में सतत वृद्धि की प्रार्थना

अध्यक्ष श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति हिमालय रावल हरीश सेमवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर धन्यवाद किया। उन्होंने धाम के सभी रावल तीर्थ पुराहित की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही उन्होंने माँ गंगा से मुख्यमंत्री के यश कीर्ति में सतत वृद्धि की भी प्रार्थना की।

char dham yatra
Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।