Entertainment : Chandu Champion: फिल्म 'चंदू चैंपियन' से जुड़ीं श्रद्धा कपूर! कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी अभिनेत्री  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Chandu Champion: फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से जुड़ीं श्रद्धा कपूर! कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी अभिनेत्री 

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
kartik and shraddha

आजकल फिल्मों में नई जोड़ियां देखने को मिल रही है। फिल्म मेकर मूवी में नई ऑन स्क्रीन जोड़िया बना रहे है। ये एक्सपेरिमेंट्स दर्शकों को पसंद भी आ रहे है। ऐसे में अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन’ में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

काफी समय से फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर खबर फैल रही है। खबरों की मने तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट श्रद्धा कपूर नज़र आने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब दोनों एक फिल्म के लिए स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।

श्रद्धा के साथ नज़र आएंगे कार्तिक

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ सुखियों में बनी हुई है। कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है।

खबरों की माने तो इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। बताया जा रहा है की फिल्म को श्रद्धा ने साइन कर लिया है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस प्रोजेक्ट से जुड़ी श्रद्धा

 निर्माता साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान फिल्म के लिए अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने श्रद्धा कपूर के लिए हामी भरी। खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर भी काफी उत्साहित है। फिल्म में अभिनेत्री को फाइनल करने के लिए साजिद और श्रद्धा के बीच बात चल रही है।

फिल्म की रिलीज़ डेट

मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें की मुरलीकांत पेटकर देश के पहले पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता है।

1970 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में और जर्मनी में 1972 में हुए पैरालिंपिक में उन्होंने देश का मान बढ़ाया। साल 2016 में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का इस परियोजना ने ध्यान खींचा था। वो कहानी से काफी प्रभावित हुए थे।

Share This Article