National : दिल्ली में कांग्रेस को झटका, 5 बार के विधायक रहे मतीन अहमद हुए आप पार्टी में शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली में कांग्रेस को झटका, 5 बार के विधायक रहे मतीन अहमद हुए आप पार्टी में शामिल

Renu Upreti
1 Min Read
5 time MLA Matin Ahmed joins AAP party

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। इन चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के सीनियर नेता मतीन अहमद ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। वह पांच बार के विधायक हैं। बता दें कि मतीन अहमद के बहू और बेटे पहले ही कांग्रेस को छोड़कर आप में शामिल हो चुके हैं।

सीलमपुर सीट से 5 बार रहे विधायक

बता दें कि मतीन अहमद सीलमपुर सीट से कांग्रेस के 5 बार के विधायक रहे। वह 1993 से लेकर 2013 तक लगातार यहां से चुनाव जीतते रहे। उनके बेटे चौधरी जुबैर और बहू शगुफ्ता चौधरी 29 अक्टूबर को ही आप पार्टी में शामिल हो चुकी है। उनकी बहू शगुफ्ता दिल्ली की पार्षद है।

Share This Article