Big News : मानवता शर्मसार : खाली प्लॉट में फेंक गए भ्रूण, चील ने नोंच-नोंचकर खाया, फेंकने वाले की तलाश जारी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मानवता शर्मसार : खाली प्लॉट में फेंक गए भ्रूण, चील ने नोंच-नोंचकर खाया, फेंकने वाले की तलाश जारी

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
खाली प्लाट में फेंक गए भ्रूण, चील ने नोंच-नोंचकर खाया, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। रेलवे स्टेशन रोड के पास एक खाली प्लॉट में भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही एक चील मौके पर पहुंची और भ्रूण को नोंच-नोंचकर खाने लगी।

चील ने नोंच-नोंचकर खाया भ्रूण

घटना शुक्रवार शाम की है। ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन रोड से गुजर रहे लोगों ने प्लॉट में भ्रूण पड़ा देखा। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले चील भ्रूण को उठाकर ले गई और उसे नोंच-नोंचकर खाने लगी। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। तभी चील एक छत से दूसरी छत और पेड़ों के ऊपर भ्रूण को लेकर उड़ती रही। लेकिन उसने भ्रूण को नहीं छोड़ा।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर खुद को असहाय महसूस कर रहे लोग भ्रूण फेंकने वाले को कोसते रहे। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक चील आंखों से ओझल हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। भ्रूण फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।